DELHI:धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को मिली जमानत

July 15, 2022 by No Comments

Share News

धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दुश्मनी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को पटियाला हाउस कोर्ट की सेशन कोर्ट ने कथित ट्वीट मामले में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को शुक्रवार को जमानत दे दी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कई धाराओं में जुबैर को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि जुबैर ने ही उस वीडियो को वायरल किया था, जिसमें भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगम्बर को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद ही 3 जून से लेकर पूरे देश के कई हिस्सों में नमाज के बाद हिंसा की गई। हालांकि जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही अन्य देशों से गलत तरीके से चंदा लेने का भी आरोप दिल्ली पुलिस ने लगाया था।

UP: लखनऊ में अधिक से अधिक अपशिष्ट पदार्थों से बनाई जाएगी खाद, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की बढ़ाई जाएगी संख्या, दिए गए निर्देश