UP News: करवा चौथ पर पत्नी ने शिक्षक पति को चप्पलों से पीटा…शिक्षामित्र प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरेलियां; पकड़ा गया रंगेहाथ-Video

October 21, 2024 by No Comments

Share News

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चौंका देने वाली घटना सामने आई है. करवा चौथ के दिन पति को उसकी शिक्षामित्र प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मौके पर ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

घटना अमरोहा के हसनगंज तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय से सामने आई है. पति भी सरकारी शिक्षक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी की शिकायत के बाद मौके पर पहुची पुलिस पति और प्रेमिका को लेकर थाने आ गई. तो दूसरी ओर ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मालूम हो कि प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक का शिक्षामित्र के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा था. इसकी जानकारी पत्नी को भी थी.

वह पहले ही दोनों को समझा चुकी थी. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे. तो वहीं रविवार को करवा चौथ होने के कारण स्कूल बंद थी. इसलिए पति बहाना बनाकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. इसकी जानकारी पत्नी को हो गई. इस पर वह भी पति के पीछे ही निकल गई और फिर दोनों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया और चप्पल से दोनों की पिटाई कर दी.

महिला ने आरोप लगाया है कि पति का काफी वक्त से शिक्षामित्र के साथ अफेयर चल रहा है. उसे वह समझा चुकी है लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. फिलहाल उसने इस घटना के बाद पति को पुलिस के हवाले करने की अपील की है. हालांकि पुलिस थाने लाने के बाद दोनो को बालिग बताते हुए छोड़ दिया तो वहीं पत्नी का कहना है कि वह पुलिस से न्याय की गुहार लगाएगी.

https://twitter.com/WeUttarPradesh/status/1848346739981652163