अंधेरगर्दी: पंजाब में बारिश के दौरान बनाई जा रही सड़क का वीडियो हुआ वायरल, चार अधिकारी निलम्बित, देखें वीडियो

July 10, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तेज बारिश हो रही है और इसी के बीच सड़क निर्माण जोरों पर जारी है। एक ओर सड़क पर डामर आदि मसाला डाला जा रहा है तो दूसरी ओर पूरा मसाला बह जा रहा है। पूरे लाव-लश्कर के साथ सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

एक शख्स जो कि वीडियो बना रहा है, वो आक्रोशित होकर कहता सुनाई दे रहा है कि ये जनता का पैसा इस तरह बरबाद किया जा रहा है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह वीडियो पंजाब के होशियारपुर का है। जहां बारिश के दौरान सड़क निर्माण किया जा रहा है।

PARASHURAM:ब्राह्मण गौरव परशुराम जी की अनुपम गाथा लेकर पहली बार आ रहा है अतरंगी चैनल, देखें वीडियो

LUCKNOW:सावन मास और मोहर्रम को देखते हुए लखनऊ में प्रभावी धारा 144 को बढ़ाया गया 10 अगस्त तक, खुले में कुर्बानी पर रोक, आपत्तिजनक पोस्ट पर रखी जाएगी नजर, देखें कौन से सात कार्य किए गए प्रतिबंधित

वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने PWD के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या केवल निलम्बित कर देना ही काफी है। जो पैसा जनता का बर्बाद हुआ वो कैसे वापस होगा। एक ओर सवाल उठता है कि आखिर इतनी भी क्या मूर्खता कि बारिश में ही सड़का निर्माण करने लगे, क्या जिम्मेदारों को ये नहीं मालूम कि बारिश के दौरान कोई भी निर्माण कार्य जो कि बारिश के प्रभावित हो सकता है, वह नहीं किया जाता, फिलहाल सड़क तो बिल्कुल भी नहीं। बता दें कि वर्तमान में पंजाब में आम जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, जिन्होंने दो दिन पहले ही अपने से 16 साल कम उम्र की युवती से शादी की है।

Bangkok:कानपुर के आचार्य को थाइलैंड के अधिकारिक व प्रमुख विष्णु मंदिर का बनाया गया मुख्य पुजारी, राजा द्वारा अनुदानित 103 साल पुराने मंदिर में भगवान राम पहनते हैं हीरे जड़े सोने का मुकुट, देखें मंदिर की भव्यता