Assembly Election Result 2023: भाजपा की जीत का दिल्ली में जश्न, वीडियो में देखें BJP ने कैसे मनाई साल में दूसरी बार दीवाली, पीएम मोदी ने कही ये बात
Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्थान (Rajasthan) के चुनाव परिणाम में भाजपा ने भगवा लहरा दिया है और इसके बाद जश्न का सिलसिला लगातार जारी है. चार राज्यों के सामने आए परिणाम में भाजपा ने तीन राज्यों पर जीत हासिल की है वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. मिजोरम का रिजल्ट कल घोषित होगा. तो वहीं दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा की जीत के बाद भाजपा प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। सड़क किनारे पार्टी का झंडा हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां देखें वीडियो और फोटो
यहां देखें वीडियो