माफिया अतीक अहमद के कसारी-मसारी इलाके का बदलेगा नाम…! नया नाम भी आया सामने- Video
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. नवरात्रि के पावन दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद के इलाके प्रयागराज के कसारी-मसारी का नाम बदलने की बाद कही है. दरअसल अभी ये अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने बातों-बात में इशारा कर दिया है. अगर ऐसा होता है तो कसारी-मसारी अब श्री कृष्णपुरी कहलाएगा.
एक सभा का सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब कसारी-मसारी को श्रीकृष्णपुरी के रुप में विकसित किया जाएगा. माना जा रहा है कि उनकी इस घोषणा के बाद कसारी-मसारी का नाम अधिकारिक रूप से बदलने की भी प्रक्रिया शरू की जा सकती है.
बता दें कि 15 अप्रैल 2023 की रात में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बदमाशों ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब दोनों को पुलिस प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी. तो वहीं योगी सरकार लगातार अतीक अहमद के काले धंधों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
‘कसारी-मसारी’ क्षेत्र को ‘श्रीकृष्णपुरी’ के रूप में विकसित करेंगे… https://t.co/djtjByG0i8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2026
ये भी पढ़ें-माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत के बाद…बड़े भाई अहजम ने की प्रशासन से ये भावुक अपील-Video