Ayodhya Ram Mandir: भगवा टोपी, राम नामी दुपट्टा… पाकिस्तान की सीमा हैदर डूबीं राम भक्ति में, बेटे ने हनुमान चालीसा का किया पाठ, Video Viral
Ayodhya Ram Mandir: सोशल मीडिया सनसनी पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) जबसे अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत आई हैं, तभी से चर्चा में बनी हुई हैं. कभी उनके ठुमके लगाते वीडियो तहलका मचाते हैं तो कभी भक्ति में डूबे वीडियो खूब तारीफ बटोर ले जाते हैं. उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीराम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. तो वहीं उनका बेटा हनुमान चालीसा पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी के साथ सीमा हैदर ने दावा किया है कि वह भी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगी.
साथ ही सीमा हैदर ने बताया है कि, उन्होंने प्याज और लहसुन खाना छोड़ दिया है और वह अब पूरी तरह से भगवान राम और श्रीकृष्ण की भक्त बन गई हैं. बता दें कि, अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया और हनुमान चालीसा का वितरण भी किया. इस दौरान वह पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आ रही थीं. कार्यक्रम के दौरान सीमा हैदर भगवान राम के भजन गाते हुए दिखाई दे रही थीं. सीमा ने भगवा रंग की टोपी सिर पर लगा रखी थी. इस मौके पर सीमा ने कहा कि, सनातन धर्म में आकर बेहद खुश है और भगवान राम को बहुत मानती हैं. कार्यक्रम के दौरान सीमा हैदर ने जय श्री राम और भारत मां के जय के नारे लगाते हुए दिखाई दे रही थीं. इस मौके पर उनके साथ उनके पति सचिन मीणा, उनके वकील एपी सिंह सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे. बजरंग पाठ के बाद सीमा और सचिन के घर के बाहर से राम की यात्रा भी निकाली गई. सीमा हैदर और सचिन अपने घर के बारह माइक पर राम भजन गाते दिख रहे हैं. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीमा के वकील एपी सिंह भी भजनों में नाचते-झूमते दिखाई दिए.
मालूम हो कि, सीमा हैदर पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई थीं. नोएडा निवासी सचिन से प्यार के चलते उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया था और गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया था. इस पर सचिन और सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल इस पूरे मामले में भारतीय जांच एजेंसियों की जांच अभी भी जारी है. कई बार सीमा हैदर, उनके पति सचिन मीणा और ससुर से पूछताछ की जा चुकी है. इसकी जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को भेज दी गई है.
यहां देखें वीडियो