Balrampur: बाइक टकरा जाने पर सबइंस्पेक्टर ने तान दी सर्विस रिवाल्वर, गिड़गिड़ाया युवक, वायरल हुआ वीडियो, निलम्बित, देखें क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक ने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि वीडियो बलरामपुर का है और बाइक टकराने पर सबइंस्पेक्टर अरुण कुमार गौतम ने युवक की जमकर पिटाई पिटाई की है। बाद में सर्विस रिवाल्वर तान भी उस पर तान कर डराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह युवक को किस तरह प्रताड़ित कर रहे हैं। उसका गला पकड़ रखा है और उसके शरीर में रिवाल्वर कहीं इधर छूआ रहे हैं तो कभी उधर।
हालांकि वीडियो वायरल होन के बाद अरुण कुमार गौतम को निलम्बित कर दिया गया है। इस सम्बंध में बलरामपुर पुलिस की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसमें लिखा है कि उपनिरीक्षक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से संबंधित प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा 12.07.2022 को उ0नि0 अरुण कुमार गौतम को निलम्बित कर दिया गया है।
इसी के साथ उनके विरुद्ध अन्य विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है। बलरामपुर अपर पुलिस अधीक्षक वीडियो में बता रही हैं कि जांच के बाद वीडियो सही पाया गया है और इसके बाद ही अरुण कुमार गौतम को निलम्बित कर अन्य विभागीय कार्यवाही की जा रही है।