Bihar:जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति काट रहा था सजा, वो मिली प्रेमी के साथ, देखें बिहार पुलिस की लचर जांच प्रक्रिया की एक बानगी, पुलिस के सामने अब खड़ा हुआ नया सवाल, आखिर किसका था अज्ञात शव

July 27, 2022 by No Comments

Share News

पटना। बिहार के चंपारण से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला जो कि गत डेढ़ महीने से लापता बताई जा रही थी और कहा जा रहा था कि उसकी हत्या हो गई है और उसकी हत्या के आरोप में महिला का पति जेल में सजा काट रहा है। वो अचानक जिंदा मिल गई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

UP:बेखौफ बाइक सवार शोहदों ने राह चलती युवतियों से की छेड़छाड़, कमर पर मारा हाथ, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला किया दर्ज, देखें कहां की है ये घटना

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नाजनीन खातून नाम की एक महिला अपने प्रेमी फयाज खान के साथ महीने भर पहले घर से भाग गई थी। पुलिस के मुताबिक यह घटना जून महीने के पहले सप्ताह में हुई थी। उधर युवती के पिता शफी अहमद ने अपने दमाद शेख सद्दाम पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस दौरान पुलिस को जांच के दौरान एक क्षत-विक्षिप्त शव पुलिस को मिला, जिसे नाजनीन का शव मान लिया गया। इसके बाद शेख सद्दाम पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Mangala Gauri:मंगलागौरी की पूजा में न करें ये गलतियां, सावन के प्रत्येक मंगलवार को किए जाने वाले इस कठिन उपवास की समझें पूरी विधि, देखें पूजन सामग्री और जानें कैसे की जाती है पूजा, देखें उद्यापन विधि

दूसरी ओर सद्दाम का परिवार पुलिस का कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था और पुलिस से फिर से इस मामले की जांच करने की मांग की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इस पर सद्दाम के परिवार ने खुद ही नाजनीन की खोज शुरू कर दी और इस तरह से उनको नाजनीन अपने प्रेमी के साथ रहते हुए मिल गई। सद्दाम के परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने अगरवा मोहल्ले (चम्पारण) के एक घर में छापा मार कर नाजनीन को उसके प्रेमी के साथ दबोच लिया और थाने ले आई। इस पूरे मामले को लेकर महिला पुलिस थाने (मोतिहारी) की एक अधिकारी ने बताया कि नाजनीन को आज कोर्ट में पेश किया गया है। इसी के साथ सद्दाम को जेल से रिहा कर दिया गया है।

पुलिस के सिर से जहां नाजनीन नाम की एक सिर दर्द खत्म हुआ है तो दूसरी समस्या ये खड़ी हो गई हे कि जिस शव को नाजनीन का शव बताया गया था आखिर वह अज्ञात शव किसका था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नाजनीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पति को फंसाने की साजिश के मामले में पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ नाजनीन के पिता से भी इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।