Bengaluru Murder Case: महालक्ष्मी के 59 टुकड़े करके फ्रीज में रखने वाले हत्यारे का शव लटका मिला पेड़ से….सुसाइड नोट में बताया क्यों की प्रेमिका की हत्या

September 26, 2024 by No Comments

Share News

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद उसके 59 टुकड़े फ्रीज में रखने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित आरोपी ने बुधवार को अपने गृहनगर ओडिशा के भद्रक शहर में आत्महत्या कर ली. इसको लेकर पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 30 साल के आरोपी रंजन रे का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है.

उसके शव के पास से ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने महालक्ष्मी की हत्या क्यों की है, इसकी वजह बताई है. मालूम हो कि कर्नाटक पुलिस ओडिशा में रंजन की तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान हत्यारे ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

भद्रक के एसपी वरुण गुंटुपल्ली ने मीडिया को जानकारी दी कि हमें पूरा संदेह है कि उसने बेंगलुरु हत्या के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की है। बेंगलुरु पुलिस पिछले तीन दिनों से भद्रक और बालासोर जिलों में आरोपी रंजन की तलाश कर रही थी।’

सुसाइड नोट में हत्यारे ने बताई ये बात तो मां ने लगाया ये आरोप
जहां सुसाइड नोट में आरोपी रंजन ने महालक्ष्मी की हत्या करने की बात स्वीकार की है तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि महालक्ष्मी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, इसीलिए उसने महालक्ष्मी की हत्या कर दी. हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल कई अन्य खबरों में दावा किया गया है कि सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुसाइड नोट में आरोपी मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड नोट में लिखा है कि “मैंने 3 सितम्बर को अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या की. वह 3 सितम्बर को महालक्ष्मी के घर गया था और वहां उसने उसकी हत्या कर दी. मैं उसके व्यवहार से तंग आ चुका था. मेरा उससे झगड़ा हुआ और फिर उसने मुझ पर हमला किया. इसी दौरान क्रोध में मैंने उसे मार डाला और फिर उसके शरीर के टुकड़े करके फ्रीज में रख दिए”

तो वहीं आरोपी रंजन की मां ने दावा किया है कि महालक्ष्मी उसे ब्लैकमेल कर रही थी. आरोपी की मां ने कहा है कि रंजन ने उनको बताया था कि वह इस लड़की के जाल में फंस चुका है और वह उससे पैसे मांग रही है और पैसे मांग रही है. आरोपी की मां ने ये भी कहा है कि उन्होंने पहले ही अपने बेटे को बंगलुरु छोड़ देने की सलाह दी थी लेकिन वो काफी डरा हुआ था. फिलहाल आरोपी की मां ने जो दावे किए वह आरोपी ने अपने सुसाइड नोट में भी लिखा है.

कपड़े की दुकान पर करता था काम
पुलिस ने बताया कि रंजन धुसुरी इलाके का रहने वाला था और बेंगलुरु में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। वह 24 सितंबर को अपने घर पहुंचा था और सुबह जल्दी घर से निकला था और अपने घर से कुछ सौ मीटर दूर कुलेईपाड़ा गांव में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने बेंगलुरु में हुए भयानक अपराध को कबूल किया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस अब रंजन की पारिवारिक पृष्ठभूमि और उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि महालक्ष्मी का शव 59 टुकड़ों में उनके फ्लैट में रखे फ्रिज में मिला था और हत्या का पता तब चला था जब फ्लैट के बदबू आने लगी थी.

महालक्ष्मी की हत्या से हिला पूरा बेंगलुरु
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को ओडिशा में संदिग्ध के होने की सूचना मिली थी। हमने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, क्योंकि इस हत्याकांड ने पूरे बेंगलुरु को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस रे के परिवार के बारे में और जानकारी जुटाने का पूरा प्रयास करने में जुटी हुई है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रंजन रे का पिछला जीवन कैसा था और उसके पारिवारिक संबंध किस तरह के थे.