सड़क पार करते वक्त स्कूटी पर चढ़ी स्कूली बस…दो बच्चियों की दर्दनाक मौत; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Bengaluru Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी से सड़क पार करने की कोशिश करता है, तभी स्कूली बस मुड़ने लगती है. जब तक स्कूटी सवार कुछ समझ पाता या अपना बचाव कर पाता, तब तक बस स्कूटी को कुचल देती है. स्कूटी में आगे खड़ी दो बच्चियां बस के नीचे आ जाती हैं और उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है.
यह वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आई है और घटना बुधवार (11 फरवरी) की है. यह दुर्घटना थानिसंद्रा क्षेत्र में हुई. पुलिस कांस्टेबल नागना गौड़ा अपनी दो वर्षीय बेटी वर्षा और बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी भानु को स्कूटी पर बैठाकर दूध खरीदने जा रहे थे. तभी वह तिराहे पर पहुंचते हैं और स्कूली बस के आने की वजह से सड़क पार करने के लिए इंतजार करने लगते हैं लेकिन बस इस तरह से मुड़ती है कि स्कूली को कुचलते हुए चली जाती है जिससे स्कूटी में आगे बैठी बच्चियों को भी कुचल देती है, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है. हालांकि गौड़ा इस हादसे में सुरक्षित बच गए.
घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है और कहा कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.
घटना पुलिस क्वार्टर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि सिटी आर्म्ड रिजर्व में तैनात कांस्टेबल नागनगौड़ा अपनी बेटी वर्षा और बड़े भाई की बेटी भानु के साथ स्कूटी पर बैठकर दूध खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी ये घटना हुई. आगे की जांच चल रही है. शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है. तो वहीं इस घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसर गया है.
Horrific- Bengaluru School Bus Runs Over Two Children, Constable’s Daughter And Niece Killed
बेंगलुरु में 2 साल की बेटी वर्षा और 4 साल की भतीजी भानु की दर्दनाक मौत हो गई। पिता दोनों बच्चों के साथ बाइक से दूध लेने जा रहे थे, तभी मोड़ लेते समय एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार… pic.twitter.com/Y1XQDMl9ef— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) February 11, 2026
ये भी पढ़ें-स्कूटी पर जा रही लड़कियों का बीच सड़क हुआ खतरनाक एक्सीडेंट…Video