Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ में मरने वालों को RCB देगा 10-10 लाख का मुआवजा…घायलों के लिए किया ये ऐलान-Video

Share News

Bengaluru Stampede RCB Statement: बुधवार की रात तो जहां एक ओर बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई तो दूसरी ओर विजेता टीम RCB जश्न मनाती रही, जिसका सोशल मीडिया पर घोर विरोध हो रहा है और यूजर्स क्रिकेटर्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

इसी दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए भगदड़ में मारे गए सभी 11 मृत लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसी के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने भगदड़ में घायल हुए लोगों के लिए ‘RCB Cares’ फंड भी मदद के लिए शुरू किया है.

इस सम्बंध में RCB द्वारा जारी बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेटमेंट में कहा गया है कि “कल (4 मई 2025) बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से RCB परिवार बहुत आहत हुआ है. हम सबके सम्मान और एकजुतता के प्रतीक के तौर पर उन सभी 11 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा करते हैं. इसके साथ ही घटना में घायल हुए लोगों की मदद के लिए ‘RCB Cares’ फंड भी शुरू किया जा रहा है.”

गौरतलब है कि RCB ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर IPL की ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की थी. उससे अगले दिन यानी बुधवार को बेंगलुरु टीम विधान सौधा पहुंची. यहां पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरी टीम का सम्मान किया. तो वहीं इस मौके पर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सभी चैंपियन RCB टीम की एक झलक पाने के लिए उतावले दिख रहे थे. इसी बीच भीड़ में भगदड़ मच गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग किस तरह घायलों के ऊपर चढ़कर भाग रहे थे. इस घटना से पूरा देश हिल गया. इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-अब इस राजनीतिक दल के ‘नेताजी’ का वायरल हुआ अश्लील Video, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन