शिक्षिका शिवानी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा…इस वजह से चली गई जान; महिला ने दी थी सुपारी

December 5, 2025 by No Comments

Share News

Teacher Shivani Murder Case: बुधवार यानी 3 दिसम्बर की सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका की गोली मारकर हुई हत्या ने बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है तो वहीं इस मामले में पुलिस ने शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

घटना अररिया में हुई है. 25 वर्षीय शिक्षिका शिवानी वर्मा कन्हैली मध्य विद्यालय में पढ़ाती थीं. इस हत्याकांड में शुक्रवार (05 दिसंबर, 2025) को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शूटर सहित गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार किए जाने वालों में मो. मारूफ और मो. सोहैल हैं.

दूसरे स्कूल की शिक्षिका का करना था मर्डर

पुलिस जांच में सामने आया है कि शूटरों को दूसरे स्कूल की शिक्षिका की हत्या करने की सुपारी मिली थी लेकिन गलती से शिवानी का मर्डर कर दिया. यानी शूटर ने शिक्षिका को पहचानने में गलती कर दी. शिवानी यूपी के बाराबंकी की रहने वाली थी और वह बिहार में पढ़ा रही थीं. बता दें कि हत्याकांड का षड्यंत्र फारबिसगंज की एक महिला ने रचा था.

स्कूटी से शिक्षिका स्कूल जा रही थी कि कन्हैली शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या में प्रयुक्त कट्टा और एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया है.

सुपारी दी गई थी इतने रुपए में

हत्या की सुपारी देने वाली महिला हुश्न आरा और गिरफ्तार किए गए मो. मारूफ और मो. सोहैल, ये सभी अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. महिला ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी. घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

अवैध सम्बंध का था शक

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मो. मारूफ ने पुलिस को बताया कि हुश्न आरा (पति का नाम मो. साकिर, थाना- फारबिसगंज) को शक था कि उसके पति का प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली नरपतगंज की एक महिला शिक्षिका से अवैध संबंध है. इसी के चलते उसने राजा और छोटू के साथ मिलकर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने वाली महिला शिक्षिका को मारने की साजिश रची थी.

इसके बाद राजा एवं छोटू ने तीन लाख रुपये में मारूफ एवं सोहैल को सुपारी दी ताकि हत्या की जा सके. सुपारी के दौरान उस शिक्षिका का नाम, स्कूटी के साथ ही गुजरने का मार्ग एवं समय भी शूटरों को बताया गया. फिर घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शूटरों ने पूरी तैयारी की और एक दिन पहले मारूफ और सोहैल ने रेकी की. फिर जगह तय की. तो वहीं जब बुधवार को महिला शिक्षिका शिवानी वर्मा स्कूटी से जा रही थीं. इसी दौरान बदमाशों ने शिवानी को ही अपना टारगेट समझ लिया और गोली मार दी. फिल फरार हो गए. चूंकि जिस शिक्षिका को मारने की सुपारी शूटरों को मिली थी वह भी उसी रास्ते से जाती थी जिससे शिवानी और दोनों ही आने-जाने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करती थी.

ये भी पढ़ें-महिला IAS ने 75 इंजीनियरों को थमा दिया ऐसा काम… मचा हड़कंप; Viral हो गई संस्कृति जैन की लव स्टोरी-Video