बॉलीवुड की चमकती दुनिया से कुछ पल चुरा कर अपने गांव पहुंचे फिल्म “मिर्जापुर” के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उपले जलाकर बनाया लिट्टी-चोखा, नहाया ट्यूबवेल में, देखें वायरल वीडियो

July 12, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी लिट्टी-चोखा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पंकज त्रिपाठी गोपालगंज, बिहार के रहने वाले हैं, यहीं पर उनका पैतृक आवास है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जब भी छुट्टी मिलती है फिल्मों की दुनिया से तो वह अपने गांव चले आते हैं। यहां बड़ा सुकून मिलता है।

वह वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस बार पांच महीने के गैप में आया हूं। बाबू जी से मिलने आए थे। अच्छा लग रहा है। लिट्टी-चोखा बन रहा है। ट्यूबवेल में नहा रहे हैं। मुम्बई के भाग-दौड़ में पता नहीं चलता कि दिन कब निकल गया, लेकिन यहां तो सब कुछ ठहरा हुआ सा लगता है। आने वाली फिल्मों के बारे में बताया कि ओ माय गॉड-2 आएगी। इसी के साथ कहा कि मिर्जापुर-3 के लिए इंतजार है। इसी के साथ उन्होंने चांद और बादलों की भी बात की।

Guru Purnima-2022:वेदों का ज्ञान देने वाले व्यास ऋषि की स्मृति में मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा, कहते हैं व्यास पून्यो भी, जानें क्या है गुरु की पूजा करने का परम्परागत विधान, देखें मंत्र

बता दें कि पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया है। उन्होंने रन फ़िल्म से अपनी शुरुआत की थी। जो 14 मई 2004 को रिलीज़ हुई थी। वह 2018 की वेब सीरीज़ मिर्जापुर और मिर्जापुर सीज़न 2 में काम कर चुके हैं जो कि अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है। 2019 में वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स में भी काम किया, जिसे काफी पसंद किया गया था।