Bihar News:नीतीश का बदल गया पोस्टर, किया राजद से गठबंधन, भाजपा अध्यक्ष ने कहा बिहार की जनता नहीं करेगी बर्दाश्त, नीतीश-तेजस्वी पहुंचे राजभवन, देखें वीडियो
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही नीतीश कुमार का पोस्टर बिहार में बदल दिया गया है। पोस्टर लगाया गया है कि नीतीश सबके हैं। पटना में जद (यू) मुख्यालय में ‘नीतीश सबके हैं’ पोस्टर लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
फिलहाल नीतीश ने राजद से भी गठबंधन कर लिया है। इस राजनीतिक उठापटक के बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, पटना, का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह बिहार की जनता के फैसले का उल्लंघन है, जिसे यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
एएनआई को दिए बयान में संजय ने कहा कि BJP ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है। दूसरी ओर नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में राजभवन पहुंचे गए हैं। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।