Bihar: बच्चे की मौत पर भीड़ ने महिला को कहा डायन और फिर बांधा बिजली के खंभे से, किया निर्वस्त्र, पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद कहा बच्चे को जिंदा कर, वायरल हुआ वीडियो
October 1, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। ब्लर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उग्र भीड़ महिला को पीट रही है और वह अधमरी सी जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है। उसी के ऊपर एक बच्चा भी पड़ा हुआ है।
वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि यह वीडियो बिहार के दरभंगा जिले का है। दावा किया गया है कि बच्चे की मौत के बाद उग्र भीड़ ने महिला को डायन का आरोप लगाया और बिजली के खंभे से बांधकर पीट-पीटकर अधमरा किया। और तो और उसे निर्वस्त्र भी कर दिया। इसी के साथ बच्चे का शव रखकर कहा जिंदा करो। फिलहाल यह खबर वीडियो के आधार पर लिखी गई है। खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता।
यहां देखें वीडियो