Bihar: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर लोगों ने जबरन कराई शादी, वीडियो हुआ वायरल
October 2, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक एक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा है। वहां मौजूद महिलाएं उसे बता रही हैं कि किस तरह से मांग में सिंदूर डालना है। इसी बीच युवती रोती जा रही है और युवक भी कुछ कहने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोई उसकी सुन नहीं रहा है, बल्कि लोग डांट रहे हैं।
यह वीडियो बिहार के मोतिहारी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक जो कि युवती का प्रेमी है, मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी बीच घरवालों ने उसे देख लिया और फिर क्या था। उसे जबरन मंदिर पकड़ ले गए और फिर जबरदस्ती उसकी शादी युवती से करा दी। फिलहाल यह खबर इस वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
यहां देखें वीडियो