Bihar: “फ्री निरोध मांगोगी” कहकर विवाद में फंसी IAS अधिकारी हरजोत कौर ने मांगी माफी, देखें क्या लिखा माफीनामे में, कहा था चली जाओ पाकिस्तान, वीडियो में देखें पूरा विवादित बयान

September 30, 2022 by No Comments

Share News

बेटियों से “गंदी बात” कहकर समाज को शर्मसार करने वाली बिहार की महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने मामले को तूल पकड़ता देख लिखित माफी मांगकर खुद को बचाने की कोशिश की है, लेकिन बिहार की लड़कियों के साथ ही पूरे देश की लड़कियां व महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर कार्यवाही करने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर रही हैं। इस पर नीतीश कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

बता दें कि बिहार महिला और बाल विकास निगम की एमडी हरजौत कौर ने हाल ही में हुए एक कार्यक्रम बेटियों द्वारा पूछे गए एक सवाल में कहा था कि अभी सैनिटरी पैड फ्री में मांग रही हो, फिर कल को सरकार से गर्भनिरोध (कंडोम) भी फ्री में मांगोगी। इसी के साथ ये भी कहा था कि चली जाओ पाकिस्तान। इस पर छात्राओं ने कहा था, पाकिस्तान क्यों जाएं।

मालूम हो कि हाल ही में यह कार्यक्रम डब्लूसीडीसी और यूनिसेफ द्वारा कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए “सशक्त बेटी समृद्ध बिहार” के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें छात्राओं ने सवाल किया था कि सरकार जब बहुत सी चीजें जनता को फ्री में दे रही है तो फिर लड़कियों को सैनिटरी पैड फ्री में क्यों नहीं दे सकती। इसी का जबाव देते हुए कौर ने गंदी तरह से छात्राओं को जवाब दिया था, जिससे उपस्थित लोग भी शर्मसार हो गए थे, तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी देश भर में आलोचना हो रही है। लोग जमकर कौर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसी के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने भी वीडियो शेयर करते हुए बिहार सरकार से कार्यवाही की मांग की थी। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरजोत कौर से स्पष्टीकरण मांगा है।

देखें क्या बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि लड़कियों के अपमान का सवाल ही नहीं उठता। बिहार सरकार लड़कियों एवं महिलाओं की पूरी मदजद कर रही है। इस मामले में हम लोग एक-एक चीज को देख रहे हैं। कार्यवाही की जाएगी। आप लोग चिंता न करें।

देखें क्या लिखा हरजोत कौर ने
लिखित माफी मांगते हुए हरजोत कौर ने माफीनामा पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि अगर मेरी बातों से किसी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं। मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बल्कि लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।

यहां देखें वीडियो

देखें क्या कहा स्वाती मालीवाल ने