Viral Video: छुट्टी लेके कुछ औरे दिन रहिए बलम जी…दो महिला पुलिसकर्मियों के वायरल हुए रोमांटिक वीडियो; लटकी कार्रवाई की तलवार

October 15, 2024 by No Comments

Share News

Bihar Police: सोशल मीडिया पर बिहार की महिला पुलिस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इन दो वीडियो में दो अलग-अलग महिला पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी वर्दी पहन कर रोमांटिक रील्स बनाती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से इस तरह की किसी भी रील्स या वीडियो बनाने की सख्त मनाही है लेकिन उनके आदेश को ताख पर रखा जा रहा है.

बिहार के हाजीपुर में डायल 112 की पुलिस वाहन पर तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससे वैशाली पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी कई रोमांटिक गानों पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. दूसरी ओर भोजपुर जिले से भी एक महिला सिपाही का रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसपी ऑफिस के एक शाखा में कार्यरत गुंजा नामक एक महिला सिपाही का वर्दी में रोमांटिक गाने पर रील बनाते हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि ये दोनों खबरें वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसका पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

पुलिस मुख्यालय ने दिया है ये आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बीते वर्ष निर्देश जारी कर वर्दी या हथियार के साथ रील बनने पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय ने 15 मई 2023 को राज्य के सभी आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर वर्दी, हथियार, गोला बारूद, के साथ खुफिया जगह पर अत्यधिक रील बना रहे हैं। निर्देश में ये भी कहा गया था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है बल्कि यह उनकी कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि उन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि निर्देश जारी होने के बावजूद भी महिला पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए दिखे हैं. जबकि कई बार अन्य मामलों में कार्रवाई भी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही ने डंडे से फोड़ी वकील की एक आंख, चली गई रोशनी…मानवाधिकार आयोग ने लगाया इतने लाख का जुर्माना; मुख्य सचिव को भी नोटिस