बिहार नाव हादसा…उजड़ गई गोद; नदी से निकाले गए 17 शवों में 7 बच्चे एक ही परिवार के-Video
Bihar Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां बड़ा नाव हादसा होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. यहां रामपुर श्यामचंद वार्ड नंबर 8 में एक जगह भोज खाने के लिए करीब 30 बच्चे नाव पर सवार होकर जा रहे थे लेकिन नाव बीच में ही डूब गई. अभी तक 17 शव निकाले जा चुके हैं. खबर के मुताबिक 7 बच्चे एक ही परिवार के हैं.
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से दर्जनों बच्चों की मौत ..! गाँव के लोग बगल में ही नाव पर सवार होकर भोज खाने गए थे ..! #Vaishali https://t.co/viP03Amcds
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 13, 2026
ये दुखद घटना राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव से सामने आई है. मौके पर डीएम, एसपी सहित तमाम आलाधिकारी पहुंचे हैं. पानी से निकाले गए लोगों को एनएमसीएच भेजा जा रहा है. मालूम हो कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निजी नाव के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है. बावजूद इसके लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं और प्रशासन की बात नहीं मान रहे हैं. नतीजतन हादसे हो रहे हैं.
मरने वालों में रामप्रवेश राय उर्फ राजा राय के 7 बच्चे/बच्चियां इस हादसे का शिकार हुए हैं.एक साथ सात बच्चों की मौत पर घर में मातम पसरा हुआ है. तो वहीं एक अन्य घर के 5 बच्चों की मौत हुई है. मरने वाले बच्चों में करीब-करीब सभी की उम्र 6 से 18 साल के बीच है। तो वहीं कुछ घायलों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में जारी है. 15 साल की चांदनी नाम की लड़की ने सूझबूझ दिखाते हुए 2 बच्चों की जान बचाने में सफल हुई. घटना कल रात की है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है.
वैशाली ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वालों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
इस घटना में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। https://t.co/RMKXXyP30S
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra) October 14, 2026
ये भी पढ़ें-स्कूलों में रील बनाकर वायरल करने वाली सरकारी शिक्षिकाओं पर गिरी गाज…डीएम ने दिए जांच के आदेश-Video