Video: 60 डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया गया भाजपा नेता के आलीशान होटल को, बिखरा ताश के पत्तों की तरह, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक बहुमंजिला इमारत देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है और फिर लगते हैं जय श्रीराम के नारे। यह वीडियो मध्य प्रदेश के सागर का बताया जा रहा है और जो इमारत है वह भाजपा नेता का 5 मंजिला आलीशान होटल है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के सागर में प्रशासन ने हत्या के आरोपी और भाजपा से निष्कासित नेता मिश्री चंद गुप्ता के 5 मंजिला होटल को डायनामाइट से ब्लास्ट करके गिरा दिया। मध्य प्रदेश में सागर (Sagar) के बहुचर्चित जगदीश यादव हत्याकांड में पूर्व बीजेपी नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने बीजेपी से निष्कासित नेता मिश्री चंद गुप्ता के 5 मंजिला होटल को 60 डायनामाइट से ब्लास्ट (hotel demolition) करके गिरा दिया।
बीजेपी नेता के 5 मंजिला अवैध होटल को गिराते वक्त का वीडियो भी सामने आया है, जहां महज 5 सेकंड में वो ताश के पत्तों की तरह बिखऱ गया। बता दें कि बीजेपी से निष्कासित नेता मिश्री चंद गुप्ता पर थार से कुचलकर युवक को मारने का आरोप है। इसे चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।