Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूम कर नाचे भाजपा सांसद, मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक पाए सीएम योगी, MP मुख्यमंत्री ने फोड़ी दही हांडी, देखें मथुरा से लेकर कश्मीर तक की झांकी के अद्भुत वीडियो

September 8, 2023 by No Comments

Share News

Shri Krishna Janmashtami: पूरे प्रदेश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. दो दिन चले इस उत्सव से मथुरा से लेकर वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और प्रदेश का राजधानी लखनऊ भी सराबोर रही. तो वहीं अब ब्रज में नंदोत्सव लगातार जारी है. कान्हा की छठी तक ये उत्सव चलेगा. तो वहीं 7 सितम्बर की शाम को लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि-विधान से कान्हा की पूजा की और उनको झूले में झुलाया तो वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने राधे-राधे भजनों पर जमकर ठुमके लगाए. तो इसी बीच बहुत कम मुस्कुराने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके. (फोटो इस्कॉन मंदिर द्वारका दिल्ली के ट्विटर हैंडल से ली गई है)

यहां देखें जन्माष्टमी से जुड़े देश भर के वीडियो

भाजपा सांसद रवि किशन ने किया डांस
भाजपा सांसद रवि किशन ने किया डांस तो मुस्कुराए योगी