Bollywood: हार्ट अटैक आने के बाद जाने कैसी है अब कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत, दिल में निकले कई ब्लॉकेज, डाक्टरों ने लिया बड़ा फैसला, देखें वीडियो
जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) को बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। ट्रेडमिल पर भागते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उनके भाई ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर हैं। आप सभी की दुआओं और भगवान का आशीर्वाद का ही असर है कि राजू अब पहले से काफी बेहतर हैं।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव के प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सेहत ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी के साथ उनके साले ट्विट वायरल कर रहे हैं जो उन्होंने पिछले घंटों में किए थे।
डाक्टर ने लिया एंजियोग्राफी करने का फैसला
कॉमेडियन के PRO अजीत सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब ठीक है। उनकी हालत भी अभी स्टेबल है। अजीत सक्सेना ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने कॉमेडियन की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स देखने के बाद एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के दिल में कई ब्लॉकेज हैं। वहीं कॉमेडियन सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर राजू के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।
उन्होंने कहा, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से वह अच्छा कर रहे हैं। वह खतरे से बाहर हैं। राजू भाई, जल्दी ठीक हो जाओ।
हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यह सबके लिए अच्छी खबर है कि वह अब बेहतर कर रहे हैं। हम मुंबई में उनका इंतजार कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।