DELHI: दिल्ली पुलिस के समन पर EOW के दफ्तर मुंह ढ़ककर पहुंची बोल्ड अभिनेत्री नोरा फतेही, देखें वायरल वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

September 15, 2022 by No Comments

Share News

रंगदारी मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के समन के बाद गुरुवार को तय समय पर बोल्ड अभिनेत्री नोरा फतेही EOW (दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा) के दफ्तर पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी, जिससे पूरा सिर ढका था और मास्क भी काले रंग का पहन रखा था।

इसकी वजह से उनका पूरा चेहरा और बॉडी ढकी हुई थी। आमतौर पर नोरा पब्लिक प्लेस पर भी बोल्ड ड्रेस में ही नजर आती हैं और पोस्ट कोरोना वह कभी भी सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क लगाए हुए नहीं दिखीं, लेकिन ईओडब्लू के ऑफिस वह मास्क लगाकर पहुंची। कार से उतरकर ऑफिस के अंदर तेजी से जाने का उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो कहा है।

नोरा फतेही और जैकलीन

बता दें कि नोरा से पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज से बुधवार को 8 घंटे तक 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले में पूछताछ हुई थी। यह मामला करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी-धोखाधड़ी से जुड़ा है। सुकेश वर्तमान में जेल में बंद है। नोरा से सितम्बर के पिछले हफ्ते भी इसी मामले में पूछताछ की गई थी। सूत्रों की मानें तो नोरा से पूछताछ के बाद ही पुलिस तय करेगी कि अब जैकलीन से दोबारा पूछताछ के लिए कब समन किया जाए। बुधवार को इसी मामले में जैकलीन का आमना-सामना आरोपी पिंकी ईरानी से कराया गया था।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सुकेश को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई है)

यहां देखें वीडियो

नोरा का हाल ही में वायरल हुआ बोल्ड वीडियो