Raju Srivastava’s health Update: अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबियत, देखें क्या कहा परिवार ने, जानें क्या है अपडेट, अभी भी हैं वेंटीलेटर सपोर्ट पर
जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) को बुधवार (10 अगस्त) सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। ट्रेडमिल पर भागते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।
हार्ट अटैक के दूसरे दिन सुबह राजू की हालत स्थिर थी, लेकिन अचानकर उनकी हालत फिर से बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार को उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है। अफवाहों पर ध्यान न दें। उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते रहें।
बता दें कि गुरुवार को हालत बिगड़ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से फोन पर बात की थी और हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिलाया था। परिवार ने मीडिया को दी जानकारी में कहा कि डाक्टर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबसे अपील है कि अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान न दें। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटीलेटर पर हैं और उनकी हालत गम्भीर है। वो डाक्टरों की निगरानी में हैं।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव 1990 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और बतौर कॉमेडियन के साथ ही हास्य अभिनेता के तौर पर काम भी किया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।