Bollywood: 45 की उम्र में मलाइका अरोड़ा बनीं कॉलेज गोइंग गर्ल, क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहन धड़काया युवाओं का दिल, देखें वीडियो

August 7, 2022 by No Comments

Share News

बॉलीवुड न्यूज (प्रशांत दीक्षित)। बॉलीवुड की हॉट बाला मलाइका अरोड़ा 45 कीक उम्र में भी 20 साल का कॉलेज गर्ल को भी पीछे छोड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने बोल्ड अदाओं से हमेशा फैंस का दिल चुरा लेती हैं, लेकिन मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि स्टाइल और फैशन के मामले में उन्हें टक्कर देना मुश्किल है।

वैसे तो अक्सर मलाइका डीप कट और प्लजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ ही थाई हाई स्लिट्स में सिजलिंग लुक दिखाती हैं। जिसमे वो इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। कि हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक जाती हैं लेकिन इस बार मलाइका ने बिल्कुल कॉलेज गोइंग गर्ल का लुक चुराया है और वो इसमे गजब की स्टाइलिश दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो मलाइका ने शेयर की है। बताया जा रहा है कि मलाइका ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए को-आर्ड सेट को चुना है जो कि इन दिनों कॉलेजगोइंग गर्ल का पसंदीदा आउटफिट बना हुआ है। वहीं मलाइका का ये आउटफिट किसी भी यंग गर्ल के लिए मूवी डेट पर जाने के लिए आइडियल आउटफिट हो सकता है।

बता दें कि मलाइका का अफेयर इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ चल रहा है। कपूर मलाइका से करीब 10 साल छोटे हैं तो वहीं मलाइका का एक बेटा करीब 16-17 साल का है। मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं, जिनका काफी पहले तलाक हो चुका है। फिलहाल मलाइका ने अर्जुन कपूर से अभी तक शादी करने की कोई घोषणा नहीं की है।