LU:लखनऊ विश्वविद्यालय के 13 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, आईटी कम्पनी एचसीएल टेक्नालॉजीस ने दिया मौका, देखें क्या है पैकेज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 13 छात्रों का प्लेसमेंट आईटी कम्पनी एचसीएल टेक्नालॉजीस में हुआ है।
प्लेसमेंट के तहत बी.टेक के छात्र सचिन गुप्ता, बीसीए की छात्रा आकृति सिंह और एमसीए के छात्र अनिमेष श्रीवास्तव का प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तथा बीसीए के 02 छात्रों सौरव कुमार और सूरज ग्यावली, एमसीए की छात्रा शुभांगी रस्तोगी और एमएससी की छात्रा निहारिका त्रिपाठी का प्लेसमेंट एनालिस्ट के पद पर हुआ। साथ ही बीकॉम के 03 छात्रों शैलेश रावत, दीक्षा गुप्ता, रिया चौहान, बीसीए के छात्र आयुष, बीबीए की छात्रा कृतिका श्रीवास्तव और बीएफए की छात्रा सपना मिश्रा का प्लेसमेंट नान टेक्निकल प्रोफाइल पर हुआ। इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि कम्पनी ने छात्रों को 2.75 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।