Raju Srivastava:वेंटिलेटर से हटाए जा सकते हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दोस्त सुनील पाल ने दी जानकारी, कहा शरीर अलग-अलग तरीकों से दे रहा है प्रतिक्रिया, जानें राजू का हेल्थ अपडेट, वीडियो

August 24, 2022 by No Comments

Share News

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राजू के दोस्त व सहयोगी कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया है कि उनको वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। राजू की हालत में जिस तरह से सुधार हो रहा है, उससे ये उम्मीद जगी है कि उनको आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है।

सुनील पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से आगे जानकारी दी है कि जहां तक मेरी जानकारी में है कि राजू की बॉडी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है और वह ठीक हो रहे हैं। हमें सकारात्मक सोचना चाहिए। उनका शरीर अलग-अलग तरीकों से प्रतिक्रिया कर रहा है। भगवान की कृपा से, अब वह स्थिर हैं। इसी उम्मीद के साथ सर्वश्रेष्ठ के लिए आशा करते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह पक्के तरीके से नहीं कह सकते, क्योंकि उनकी परिवार से कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने सुना है कि राजू को आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।

फिलहाल अभी तक कुछ भी पुष्ट नहीं हुआ है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। मैं दो-तीन दिन में उनको देखने के लिए दिल्ली जा रहा हू। वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करते हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रशंसकों से अपील की है कि वह भी राजू के ठीक होने की दुआ करते रहें। दुआ में बड़ा असर होता है।

बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा जिम में पड़ा था। इसी के बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी इलाज चल रहा था। उनकी हालत में सुधार की खबर पहले आई थी। फिर वेंटिलेटर सपोर्ट की खबर सामने आई और फिर सुनील पाल ने ही उनके ब्रेन डेड की खबर दी थी। इसके बाद उनकी पत्नी की बयान सामने आया था और उन्होंने कहा कि डाक्टर अपना शत-प्रतिशत दे रहे हैं और उनको उम्मीद है कि उनके पति अवश्य वापस लौटेंगे। फिलहाल राजू के परिवार की ओर से अभी कोई भी जानकारी राजू के हेल्थ से जुड़ी सामने नहीं आ सकी है।