Raju Srivastava: 15 दिन बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया होश, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य, देखें दोस्त सुनील पाल का वीडियो, कहा “मैं कहता था न चमत्कार होगा”

August 25, 2022 by No Comments

Share News

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको गुरुवार की सुबह होश आ गया है। वह गत 15 दिन से बेहोश थे। इस बीच उनके ब्रेन डेड की भी खबर सामने आई थी। उनका इलाज AIIMS दिल्ली में चल रहा है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आ गया है। वह डाक्टरों की निगरानी में है। उनकी सेहत में लगातार सुधार होता जा रहा है। हालांकि अभी उनका इलाज जारी है। बता दें कि कल ही राजू के दोस्त सुनाल पाल ने ये कहा था कि वेंटिलेटर से राजू को हटाया जा सकता है। इसके बाद उनके प्रशंसकों के बीच उम्मीद बढ़ गई थी। इसी के साथ जब से राजू अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तभी से लोग उनके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा जिम में पड़ा था। इसी के बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी इलाज चल रहा था। भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार की खबर सामने आई थी। फिर वेंटिलेटर सपोर्ट की खबर सामने आई और फिर सुनील पाल ने ही उनके ब्रेन डेड की खबर दी थी। इसके बाद उनकी पत्नी की बयान सामने आया था और उन्होंने कहा कि डाक्टर अपना शत-प्रतिशत दे रहे हैं और उनको उम्मीद है कि उनके पति अवश्य वापस लौटेंगे और अब गुरुवार को सामने आई राजू के हेल्थ की ताजा रिपोर्ट के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई है। उनके परिवार के लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट दिखाई दे रही है। लोग दुआ कर रहे हैं।