कांग्रेस ने बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की बहू खुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को बनाया उम्मीदवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 (UP ASSEMBLY ELECTION-2022) का रण जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सीट से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट देकर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। गायत्री बिकरू कांड के मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के भाई अमर दुबे की पत्नी व बहू खुशी दुबे की माँ है। खुशी फिलहाल जेल में बंद है और उस पर बिकरू कांड के षडयंत्र में शामिल करने का आरोप लगा है।
![](https://khabarsting.com/wp-content/uploads/2022/02/congress-candidate-list.jpg)
कांग्रेस ने सोमवार को अपने 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, जिसमें से तीन महिला प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। इसी लिस्ट में खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का नाम शामिल है। मीडिया सूत्रों की माने तो गायत्री तिवारी पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिली थी और ऐसा कहा जा रहा था कि वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर कानपुर की कल्याणपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने गायत्री को ज़्यादा तवज़्ज़ो नहीं दी। बता दें कि काफी पहले गायत्री तिवारी ने कहा था कि वह चुनाव लड़ कर अपनी बेटी को जेल से छुड़वाना चाहती हैं। गायत्री ने यह आरोप लगाया था कि बिकरू कांड के तीन दिन पहले ही खुशी की शादी हुई थी। फिर भी उसे इस कांड के लिए यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया कि वह कांड के षडयंत्र में शांमिल है। भला तीन दिन पहले ही शादी कर ससुराल गई लड़की कैसे किसी षडयंत्र में शामिल हो सकती है। बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में पुलिस और अपराधी विकास दुबे के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें विकास दुबे में अपने साथियों के साथ मिलकर एक पुलिस अधिकार सहित 8 पुलिस कर्मियों को गोली मार दी थी। इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे के साथ ही खुशी दुबे के पति अमर दुबे और अन्य को मुठभेड़ में मार गिराया था। साथ ही कईयों को गिरफ्तार भी किया था। तभी से खुशी दुबे भी जेल में बंद है।