Video: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहा “राष्ट्रपत्नी” भाजपा ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, वायरल हुआ वीडियो, देखें रंजन ने क्या कहा सफाई में

July 28, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी” कहते हुए सम्बोधित कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है।

बता दें कि विरोध प्रदर्शन में लोकसभा के अंदर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर विरोध किया तो वहीं लोकसभा के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन कर सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।

दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन तेज होता देख और मामला बिगड़ता देख अधीर रंजन ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनकी जबान फिसल गई थी। इस पर उन्होंने माफी मांग ली है। इसी के साथ वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि एक बार उनके मुंह से राष्ट्रपति के लिए गलत निकल गया। पत्रकार से उन्होंने इसे दिखाने के लिए मना किया था, लेकिन उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। (फोटो अधीर रंजन चौधरी के ट्विटर हैंडल से ली गई है)

UP:शिक्षक निर्वाचन के लिए शुरू हुआ शिक्षक मतदाता अभियान, देखें शिक्षकों से क्या की गई अपील

Inspire Award:इन्सपायर अवार्ड मानक योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डायल करें हेल्पलाइन नम्बर 9415664679, झट मिलेगा समाधान, देखें किस तारीख तक मिलेगी यह सुविधा