Acid Attack Case: नाबालिग छात्रा पर एसिड से हमला करने वाले गिरफ्तार, देखें दर्द से छटपटाती पीड़िता का वीडियो, तेजाब से जलने के बाद तुरंत करें ये प्राथमिक उपचार

December 14, 2022 by No Comments

Share News

श्रद्धा हत्याकांड मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि दिल्ली से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक छात्रा पर तेजाब से हमला करने की घटना सामने आई है। यह घटना बुधवार सुबह की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस लिंक पर जाकर देखें वीडियो

इस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की जा रही है कि तभी बाइक सवार आते हैं और उसके ऊपर कुछ फेंककर भाग जाते हैं और लड़की छटपटाने लगती है। यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी डीसीपी एम हर्षवर्धन ने दी।

देखें सोशल मीडिया पर युवतियों किस तरह से जाहिर कर रही हैं तेजाब का दर्द

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार (14 दिसंबर) की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छात्रा का इलाज चल रहा है।

देखें कैसे खरीदा था तेजाब
स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा ने बताया कि बुधावर(14 दिसंबर) को मोहन गार्डन थाने इलाके में 1 छात्रा पर 2 लड़को ने एसिड फेंका। इसके मुख्य आरोपी का नाम सचिन अरोड़ा और हर्षित है। दोनों को पहले गिरफ्तार किया गया फिर उसके साथी आरोपी वीरेंद्र सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सचिन का मोबाईल लेकर दूसरी जगह पर था ताकि जांच हो तो पुलिस को लगे कि सचिन की लोकेशन कहीं और की है। आरोपियों ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था।

जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपियों को
दिल्ली पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपियों ने हो सकता है कि पीड़िता के घर की रेकी की हो। उन्होंने आगे बताया कि बाइक सवार दो आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहते थे। इस तरह से सीसीटीवी फुटेज से सभी लिंक मिलते गए और आरोपी धरे गए।

तेजाब से जलने के बाद तुरंत करें ये प्राथमिक उपचार, भारत सरकार द्वारा जारी देखें वीडियो