Delhi:दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, कार अचानक आ गई विमान के पहिए के पास, वायरल हुआ वीडियो, नींद में था कार चालक, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बतया जा रहा है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक गो फर्स्ट एयरलाइन की एक कार इंडिगो ए320 नियो विमान के ठीक नीचे आ गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार विमान के पहिए के ठीक नीचे आ गई थी, जो कि टकरा भी सकती थी, लेकिन बच गई और इस तरह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस सम्बंध में नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि हवाई अड्डे के टी2 टर्मिनल के स्टैंड नम्बर 201 पर हुए इस इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया है ताकि पता चल सके कि कहीं उसने नशा तो नहीं किया था, अर्थात शराब तो नहीं पी थी। हालांकि उसका रिजल्ट नेगेटिव आया है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को इंडिगो विमान वीटी-आईटीजे, आईजीआई हवाई अड्डे, दिल्ली के स्टैंड नम्बर 201, टर्मिनल टी-2 पर खड़ा था। इंडिगो का विमान 6ई-2022 (दिल्ली-पटना) के लिए उड़ान भरने वाली थी, कि इसी बीच एक गो ग्राउंड कार (मारुति सुजुकी डिजायर) इसी विमान के नीचे आ गई। हालांकि इस घटना से किसी न तो विमान को कोई नुकसान हुआ और न ही किसी व्यक्ति को कोई चोट आई है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कार चालक नींद में था। हालांकि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है।