प्रीमियम पेट्रोल के साथ ही महंगा हुआ Industrial Diesel भी…ये है नया रेट
Diesel-Premium Petrol Price Hike in India Due to Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. पहले गैस और फिर प्रीमियम पेट्रोल और अब इंडस्ट्रियल डीजल (Diesel Price Hike in India) के दाम भी बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की ओर से जारी एक जानकारी में इंडस्ट्रियल डीजल के रेट में बड़ा संशोधन बताया गया है.
यानी इंडस्ट्रियल डीजल में ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया गया है. इस बदलाव से औद्योगिक सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट लागत पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लगतार ईंधन में बढ़ रहे दामों के क्रम में पहले तेल कंपनियों ने ब्रांडेड और हाई-ऑक्टेन श्रेणी के प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की और फिर इंडस्ट्रियल डीजल के भी दाम बढ़ा दिए. फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है.
मालूम हो कि इंडस्ट्रियल डीजल आम पेट्रोल पंप पर नहीं बिकता है. इसे सीधे फैक्ट्रियां, बड़े जनरेटर, माइनिंग कंपनियां, कंस्ट्रक्शन साइट और पावर प्लांट खरीदते हैं.
मंहगाई बढ़ने के आसार
माना जा रहा है कि ईधन के दाम बढ़ने के बाद हर चीज के दाम बढ़ सकते हैं. इस सम्बंध में आर्थिक विश्लेषकों की माने तो फिलहाल बाजार की नजर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और तेल कंपनियों के आने वाले फैसलों पर बनी हुई है लेकिन धीरे-धीरे बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे तेल कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि चुनिंदा ईंधन श्रेणियों में कीमतों का पुनर्निर्धारण किया गया है.
मालूम हो कि ईंधन लागत में हुई ये वृद्धि का असर अप्रत्यक्ष रूप से आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकता है. मसलन इससे औद्योगिक उत्पादन और माल ढुलाई महंगी हो जाएगी जिसका असर आखिरकार वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर देखने को मिलेगा और इसी के दबाव से बाजार में हर चीज महंगी हो जाएगी. गौरतलब है कि भारत अपनी तेल जरूरतों की पूर्ति के लिए ईधन का बड़ा हिस्सा आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई भी उतार-चढ़ाव सीधे घरेलू ईंधन कीमतों पर असर डालता है.
ये भी पढ़ें-ईरान को अमेरिका ने एक बार फिर दी खुली धमकी… डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं 47 वां राष्ट्रपति…आज देखना इन पागलों…