Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत का टैक्स दोगुना करने की दी धमकी…जानें क्या हो सकता है इसका असर?
Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में जमकर जुबानी हमला जारी है. यहां पर नवंबर में चुनाव होने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं और इस बार फिर वह चुनावी मैदान में हैं और इस बार उनकी मुख्य टक्कर कमला हैरिस (Kamala Harris) के बीच मानी जा रही है.
चुनावी जनसभाओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के तमाम मुद्दों के साथ ही अमेरिकी सामानों पर भारत में लगने वाले टैक्स की कई बार आलोचना कर चुके हैं और इसको उन्होने अपने चुनावी अभियान का मुद्दा बना लिया है. उन्होंने दावा किया है कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो भारत के सामानों पर टैक्स दोगुना कर देंगे. इसी के साथ ही चीन के खिलाफ और ज्यादा टैक्स लगाने की भी बात उन्होंने कही है. फिलहाल विशेषज्ञों का दावा है कि अगर भविष्य में ऐसा होता भी है तो भारत की जीडीपी में थोड़ी कमी तो आएगी लेकिन बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा.
जानें कितना होगा ट्रंप ट्रैरिफ का असर?
इस सम्बंध में ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है. अगर इसकी मानें तो भारत की अर्थव्यवस्था पर ट्रम्प टैरिफ का बहुत अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा. अगर वह चुनाव जीतने के बाद भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर नए टैक्स लगाते हैं तो 2028 तक भारत की जीडीपी मात्र 0.1 प्रतिशत ही नीचे जाएगी. दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने चुनावी भाषण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की थी लेकिन इसी के साथ ये भी कहा था कि वह बहुत ज्यादा टैक्स लेते हैं. तो वहीं चीन में बने सामानों पर 60 फीसदी और अन्य देशों पर 20 फीसदी टैक्स लगाने की बात कही थी. रिपोर्ट की माने तो नए टैक्स लागू होने के बाद भारत-अमेरिका व्यापार में मामूली कमी आने की सम्भावना है.
नए टैक्स लाने की कही बात
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम ऐसे देशों के खिलाफ नए टैक्स लेकर आएंगे, जो अमेरिकी सामानों पर ज्यादा कर वसूलते हैं. दरअसल हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा था कि यह कंपनी भारत में लगने वाले अधिक टैक्स के कारण अधिक गाड़ियां नहीं बेच पा रही है. गौरतलब है कि 2019 में डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को उन दक्षिण एशियाई देशों की लिस्ट से भी बाहर कर दिया था, जो कि अमेरिका में ड्यूटी फ्री सामान भेज सकते हैं. इसी के बाद भारत ने भी कई उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया था. हालांकि ट्रंप ने भारत को सबसे अधिक टैक्स लेने वाला देश भी बताया है. गौरतलब है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच करीब 127 अरब डॉलर का कारोबार हुआ है और अमेरिका ही भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर रहा है.
ये भी पढ़ें-अब मदरसों की फंडिंग पर लगेगी रोक…! NCPCR ने लिया ये बड़ा निर्णय