Dussehra: यहां जलेगा सबसे ऊंचे रावण का पुतला? बनने में आया 30 लाख का खर्च, जानें क्या है इसकी खासियत?-Video

October 12, 2024 by No Comments

Share News

Dussehra: देश भर में दशहरे की रौनक दिखाई दे रही है. रामलीला मैदानों में मेले की रौनक बिखरी हुई है. बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं रावण का पुतला भी दहन होने के लिए खड़ा हो गया है. शाम होते ही रावण का पुतले को अब जलाने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 110 में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है. यहां पर 211 फीट का ऊंचा पुतला बनाया गया है. इसको बनाने में 30 लाख का खर्चा आया है. इस पुतले की खास बात ये है कि ये पर्यावरण के अनुकूल है और इसे 40 से अधिक लोगों ने करीब 4 महीने में बनाकर तैयार किया है.

द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के आयोजक राजेश गहलोत बताते हैं कि इस रावण के पुतले को बनाने में 4 महीने लगे हैं और 30 लाख का खर्चा आया है. उन्होंने दावा किया कि यह देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है. उन्होने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भेजा है. उम्मीद है कि वह कार्यक्रम में जरूर आएंगे.

तो वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दशहरे की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां 105 फुट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है.

जानें कहां-कहां जलेगा रावण?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रावण का 100 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।

पश्चिम बंगाल में भी रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

पंजाब के लुधियाना में रावण का 120 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।

चंडीगढ़ में दशहरा के अवसर पर चंडीगढ़ सेक्टर 46 और 101 फीट ऊंचा रावन का पुतला तैयार किया गया है।

 

हरिद्वार में रावण दहन के अवसर पर पुतला तैयार किया गया है, जिसका आज शाम दहन किया जाएगा।

राजस्थान के जयपुर के विद्याधरनगर स्टेडियम में रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान के उदयपुर के एक मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला तैयार किया गया है।

पंजाब के जालंधर के एक मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला तैयार किया गया है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के एसके स्टेडियम में दशहरे की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां रावण का 30 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें-Vijaya Dashami: भारत में यहां रावण को माना जाता है दामाद…जानें भारत में कहां-कहां है दशानन के मंदिर और क्या है पूजा करने की परम्परा