Earthquake in Delhi-NCR: जोर-जोर से हिलने लगा छज्जा…दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके से सहम गए लोग-Video

July 10, 2025 by No Comments

Share News

Earthquake in Delhi-NCR Today: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आने से लोगों की रूह कांप गई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर ग्रेटर नोएडा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान दफ्तर से लेकर घरों में बैठे लोगों की 10 मिनट तक आत्मा कांपती रही क्योंकि ये भूकंप का झटका कम से कम 10 सेकेंड तक महसूस किया गया.

गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप आया. इस वजह से कुछ देर तक मेट्रो को भी रोक दिया गया. हालांकि किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि भूकंप के झटके कितने तेज थे. एक वीडियो में घर का शीलिंग फैन तेजी से हिलता नजर आ रहा है तो वहीं घरों व ऑफिस के बाहर लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं एक वीडियो में महिला कह रही है कि वह घर पर छज्जे पर खड़ी थी कि छज्जा जोर-जोर से हिलने लगा.

महिला ने दावा किया कि इससे पहले उसने कभी भी इतनी तेज भूकंप के झटके महसूस नहीं किए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आये इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. इस भूकंप की गहराई धरती से अंदर 4 किलोमीटर थी. भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. करीब 10 सेकेंड तक भूकंप की वजह से धरती कांपती रही.  इस दौरान दिल्ली-एनसीआर की सोसाइटी में भूकंप से अफरा-तफरी मच गई और बाहर की ओर भागते दिखे. भूकंप के दौरान सबसे अधिक डर ऊंची इमारतों में रहने वालों में देखने को मिला.

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए. एनसीआर के लोगों को झटकों के साथ गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी. इससे लोग डर गए. गड़गड़ाहट की आवाज की वजह यह थी कि भूकंप का केंद्र धरती के अंदर चार किलोमीटर अंदर था. कई लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं.

भूकंप की वजह से अचानक बिस्तर हिलने लगा. घर में रखीं चीजें भी हिलने लगीं. यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब दिल्ली-एनसीआर में बारिश का माहौल है. बुधवार से ही दिल्ली-एनसीआर में रह-रहकर बारिश हो रही है. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पहले से थी, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. अब भूकंप ने लोगों को और डरा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीआर के लोगों को झटकों के साथ गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी जिससे लोग इतना डर गए कि घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए.

फिलहाल लोगों ने मीडिया से भूकंप के झटकों के दौरान उनका क्या हाल था, इसके अनुभव शेयर किए हैं. एक शख्स ने बताया कि भूकंप की वजह से अचानक बिस्तर हिलने लगा. घर में रखीं चीजें भी हिलने लगीं. मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश जारी है और जगह-जगह जलभराव हो गया है. इसी दौरान भूकंप आने पर लोग सहम गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि प्रकृति अपना गुस्सा जाहिर कर रही है. लगातार कटते पेड़ और जंगल से प्रकृति भी नाराज है.

ये भी पढ़ें-राखी सावंत की एक्ट्रेस सहेली से बद्तमीजी…नशे में धुत MNS नेता के बेटे ने बीच सड़क की गाली-गलौज-Video