कैंसर पीड़ित बेटे के महंगे इलाज ने पूर्व पुलिसकर्मी को बनाया वाहन चोर

February 23, 2022 by No Comments

Share News

बेंगलुरु। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता अपराध करने को मजबूर हो गया। इंसानियत को अंदर तक झकझोर देने वाली यह खबर सामने आई है बेंगलुरु से। कर्नाटक पुलिस ने बहरीन के एक पूर्व पुलिसकर्मी को वाहन चोरी के जुल्म में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कैंसर से पीड़ित बेटे के महंगे इलाज को कराने के लिए यह कदम उठाया था।

बुधवार को पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान केरल के मूल निवासी 61 वर्षीय नजीर अहमद इमरान उर्फ पिलाकल नजीर के रूप में हुई है। नजीर ने भारत आने से पहले 9 साल तक बहरीन में एक पुलिसकर्मी के रूप में काम किया था। उसे 14 साल में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपने बेटे को कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद नजीर एक पेशेवर कार चोर बन गया था ताकि महंगे इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था हो सके। मीडिया सूत्रों की मानें तो अशोकनगर पुलिस ने नजीर को 2008 में भी गिरफ्तार किया था। हालांकि वह जमानत लेकर जेल से छूट गया था। फिर उसने अपराध का राह नहीं छोड़ी और जेल से बाहर आने के बाद भी लगातार चोरियां करता रहा। हाल ही में एक सर्विस सेंटर से एक एसयूवी उठाने के आरोप में ब्यातरयानपुरा पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने नजीर के पास से हाई ग्राउंड थाने की सीमा से उठाई गई दो बाइक भी जब्त की थी। जांच के दौरान हुई पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने बेटे के महंगे इलाज के लिए ये अपराध किया है। वाहन चोरी करने के बाद वह फर्जी डाक्यूमेंट्स बना के उनको बेच देता था। पुलिस ने बताया कि नजीर बेंगलुरु शहर और केरल के विभिन्न हिस्सों से वाहन चोरी करता था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें-

आजमगढ़ जहरीली शराब मामला: आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर, खंगाले जाएंगे बैंक एकाउंट, देखें वीडियो

CBI ने 22,842 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में ABG शिपयार्ड और निदेशकों पर मामला किया दर्ज, SBI ने दर्ज कराई थी शिकायत

महिला IAS अधिकारी ने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, बेटी को डराने-धमकाने का आरोप