France Riots: फ्रांस में भीषण दंगा, मुख्यमंत्री योगी के बुलडोजर की आई मांग, जर्मनी के प्रो. एन जॉन का दावा, “CM योगी ही कर सकते हैं दंगा नियंत्रित”, देखें वीडियो
France Riots: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है, तभी तो फ्रांस में दंगा होने के बाद योगी आदित्यनाथ के लिए बुलावा आया है और ये भी जर्मनी के एक प्रोफेसर ने ये भी भरोसा जताया है कि सीएम योगी 24 घंटे के अंदर दंगा नियंत्रित कर सकते हैं. जर्मनी के विख्यात एवं सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ प्रो एन जॉन ने जमकर तारीफ की और कहा है कि “सीएम योगी 24 घंटे में फ्रांस के दंगे को नियंत्रित कर सकते हैं.” योगी की बुलडोजर वाली फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
मालूम हो कि, जर्मनी के विख्यात एवं सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ प्रो एन जॉन ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है. इसी के साथ एक उनकी एक तस्वीर बुलडोजर के साथ शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने इस तस्वीर को ट्विट करते हुए लिखा है कि, “भारत में शासन करने और कानून/व्यवस्था बनाए रखने का एकमात्र तरीका यही है! बाकी सब बकवास और बकवास है.” उन्होंने यह भी कहा कि हे भगवान, वह 24 घंटे के भीतर ऐसा करेंगे.
फ्रांस में 4 दिन से लगातार जारी है हिंसा
मालूम हो कि फ्रांस में 4 दिन से लगातार हिंसा भड़की हुई है. पेरिस की सड़कों पर उपद्रवी जमकर तांडव कर रहे हैं और जगह-जगह अगजनी देखने को मिल रही है. इस सम्बंध में तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मंगलवार को पेरिस में पुलिस की गोलीबारी में मरे एक युवक की हत्या के बाद से स्थानीय लोग भड़क गए हैं और विवाद इस कदर बढ़ गया है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर दिखाई दे रही है. उपद्रवी पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं. अभी तक प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है.