Video: मां ने चार साल की बेटी को फेंका चौथी मंजिल से नीचे, मौत, महिला के खिलाफ पति ने दर्ज करायी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, वीडियो में देखें दिल दहला देने वाली घटना
बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला, जिसका नाम सुषमा भारद्वाज बताया जा रहा है, ने मानसिक रूप से विक्षिप्त अपने बेटी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया है। इस मामले के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल दहलाने वाली इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना गुरुवार को बेंगलुरु के संपंगीरामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपित सुषमा की बेटी बोल नहीं सकती थी। इससे महिला परेशान थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि महिला सोचती थी कि उसकी बेटी के न बोल पाने के कारण वह कभी भी अपने करियर में सफल नहीं हो सकेगी। बता दें कि बच्ची के ऊंचाई से गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सुषमा के पति ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था, इसी के बाद सुषमा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सुषमा ने अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की कोशिश की थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपित सुषमा ने अपनी बेटी को इमारत से फेंकने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला अपनी बेटी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक रही है। इसके बाद महिला खुद भी अपार्टमेंट की रेलिंग में बैठ जाती है और कूदने जा रही होती है, इतने में पड़ोसी आकर उसे बचा लेते हैं। बता दें कि महिला और उसका पति सीकेसी गार्डन में अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में रहता है। (फोटो सोशल मीडिया)