Hardoi News: सरकारी दफ्तर बना मयखाना, ऑन ड्यूटी रहते हुए सरकारी कर्मचारी ने छलकाए जाम, वायरल हुआ वीडियो
Hardoi News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शराब पीता दिखाई दे रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस का यह वीडियो है और शराब पीने वाली सरकारी कर्मचारी है जो कि ऑन ड्यूटी ऑफिस के अंदर सारे नियमों को तोड़ते हुए शराब गटक रहा है. वह कार्यालय में बतौर चपरासी तैनात है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक चपरासी का नाम कपूर सिंह है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी कपूर सिंह ऑफिस में अपनी चेयर पर आराम से बैठे हुए हैं और मोबाइल फोन पर किसी से बात करने के दौरान शराब गटक रहे हैं. विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उनकी इस हरकत से नौकरी जा सकती है. विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कपूर सिंह पहले संडीला में तैनात थे और वहां भी अनियमितता के कारण ही इनका स्थानांतरण सवायजपुर किया गया था और अब यहां से भी इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद उनकी नौकरी जाना तय है. तो वहीं उप निबंधक नेहा ने वीडियो के बारे में जानकारी से इंकार किया लेकिन बाद में कहा कि, वीडियो की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी.
यहां देखें वीडियो