Haridwar: जेल में चल रही रामलीला में ‘वानर’ बने 2 खूंखार कैदी कर रहे थे सीता की खोज… फिर जो कांड हुआ पुलिस के छूटे पसीने; दोनों काट रहे हैं गंभीर अपराध की सजा
Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार की जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चल रही रामलीला में दो खूंखार कैदियों ने ऐसा कांड कर दिया है कि अब पुलिस के हाथ-पांव कांप रहे हैं. बता दें कि जेल में चल रही रामलीला में कैदी ही राम, लक्षमण, सीता और रावण समेत वानरों का रोल निभा रहे थे. रामलीला के दौरान उनका अभिनय देखकर जेल के अन्य कैदी और जेल की सुरक्षा में तैनात गार्डस लुत्फ उठा रहे थे लेकिन इसी दौरान दो कैदियों ने सीढ़ी लगाकर झटपट जेल की दीवार फांद ली और फिर फरार हो गए. इस घटना के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
मालूम हो कि जेल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है. इसी की आड़ में कैदियों ने ये बड़ा कांड कर डाला है. घटना बीती रात यानी शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. कैदियों ने इस कांड को उस वक्त अंजाम दिया जब वे रामलीला मंचन के दौरान माता सीता की खोज कर रहे थे. दोनों ही कैदी वानर बने हुए थे. कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि दोनों कैदी इस तरह की घटना का अंजाम दे सकते हैं. इस घटना से बेखबर सुरक्षा गार्ड रामलीला का आनन्द ले रहे थे और दोनों कैदी कब फरार हो गए. इसका किसो को पता ही नहीं लगा.
गिनती के दौरान कम पड़े कैदी
जब कैदियों की गिनती हुई तब कहीं जाकर जेल प्रशासन को मालूम हुआ कि निर्माण कार्य के पास दोनों दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गये. जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की के रहने वाले पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाल राजकुमार के रूप में हुई है. दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी हैं. घटना के बाद से ही पुलिस व जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. आरोपियों की तलाश जारी है. उधर जेल अधिकारियों ने बताया है कि जेल स्टाफ की इस लापरवाही पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कैदियों पर है ये आरोप
फरार कैदियों में से आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. तो वहीं, राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है. कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.