Health Tips: सर्दी में रामबाण है सरसों के तेल की मालिश, त्वचा को रखता है चमकदार और मांसपेशियों को मजबूत, जानें क्या है इसके फायदे

December 18, 2022 by No Comments

Share News

आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि आमतौर पर रूप चतुर्दशी के आने तक हल्का सर्द मौसम भी हो जाता है और सर्दी के दिनों में सरसों का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह न केवल आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है बल्कि अपनी तासीर और गुणों के कारण इसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं में औषधी के रूप में किया जा सकता है।

जानें फायदे
सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है।

सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।

सरसों तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है। इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है। (फोटो-सोशल मीडिया)