Heeraben Modi: प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए काशी में जारी है महामृत्युंजय का जाप, वायरल हुआ वीडियो, अस्पताल पहुंचकर पीएम ने जाना हाल, राहुल गांधी ने कही भावुक बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य के लिए काशी में अनुष्ठान किया जा र हा है। यहां काशी के विद्वान लगातार महामृत्युंजय का पाठ कर रहे हैं। अस्सी स्थित शिवालय में महामृत्युंजय पाठ किया जा रहा है, जिसमें 11 ब्राह्मणों ने 11 हजार मंत्रों का जाप का लक्ष्य लेकर लगातार पाठ कर रहे हैं।
इसी बीच अपनी माता से मिलने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उनको बुधवार को भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में हीराबेन का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक ने सैंड के माध्यम के प्रधानमंत्री और उनकी मां की भावुक तस्वीर उकेर कर उनके स्वास्थ्य की कामना की है। इसी बीच ट्विटर पर #HeerabenModi ट्रेंड कर रहा है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो