Raju Srivastava: अब कैसा है कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य, बेटी अंतरा ने दी पूरी जानकारी, वायरल हुआ मैसेज, कहा किसी की बात पर न करें भरोसा, पढ़ें पूरा लेटर, वीडियो में देखें क्या कहा अभिनेत्री जया प्रदा ने

August 25, 2022 by No Comments

Share News

पंद्रह दिन बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को होश आने के बाद उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव का एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अंतरा ने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। इसी के साथ बताया है कि AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) दिल्ली में चल रहे इलाज के बीच उनकी हालत स्थिर है व स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बेटी अंतरा ने जानकारी दी है कि उनके पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। इसी के साथ अंतरा ने राजू की सेहत से जुड़ी किसी भी जानकारी व अपडेट के लिए राजू के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट व एम्स के बयान पर ही भरोसा करने की अपील की है।

इसी से साथ कहा है कि किसी और के बयान पर भरोसा न करें। एम्स के डाक्टर्स व उनकी टीम कड़ी मेहनत के साथ अपना काम कर रही है। हम उनके और पिता के सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। बता दें कि इसी बीच एम्स के सूत्र ने भी जानकारी दी है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा जिम में पड़ा था। इसी के बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी इलाज चल रहा था।