Hyderabad News: अडानी या अंबानी ने नहीं, बल्कि हैदराबाद के इस नवाब ने खरीदी देश की सबसे महंगी कार, वीडियो हुआ वायरल, देखें क्या है कीमत
सोशल मीडिया पर इन दिनों हैदराबाद के बिजनेसमैन नसीर खान की चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है उनकी नई कार। बताया जा रहा है कि यह देश की सबसे महंगी कारों में से एक है। इसकी कीमत 12 करोड़ है। इनको हैदराबाद में किसी नवाब के कम नहीं माना जात।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बिजनेसमैन नसीर खान ने हाल ही में McLaren 765 LT Spider कार खरीदी है, जिसकी कीमत 12 करोड़ है। उन्होंने कार की डिलीवरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि अडानी या अम्बानी ने नहीं हैदराबाद के नवाब नसीर खान ने खरीदी है देश की सबसे महंगी कार। दरअसल नसीर को गाड़ियों का शौक है।
उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। बता दें कि नसीर खान ने जो कार खरीदी है उसे भारत में मौजूद सबसे महंगी कार कहा जा रहा है। कारों के शौकीन नसीर खान सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। केवल इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 4 लाख फॉलो करते हैं। बताया जा रहा है कि नसीर खान के पास एक बड़ा कार कलेक्शन है और उनकी महंगी कार के प्रति दिलचस्पी भी खूब है। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो