Video: सड़क धंसने से मचा बाजार में हड़कंप, गड्ढे में समा गया पूरा सब्जी बाजार, ठेलियां और तमाम कारें, वायरल हुआ वीडियो, कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

December 23, 2022 by No Comments

Share News

तेलांगना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पूरी बाजार सड़क के अंदर घुस गई है। इसी के साथ कई कारें और ठेलियां भी सड़क के अंदर समा गई हैं। सब्जीवालों की भारी क्षति हुई है और वे अपने नुकसान को लेकर दुखी भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है। हैरान कर देने वाली इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है।

यह हादसा गोशामहल इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे से आसपास हड़कंप मच गया। इस दौरान सब्जी बाजार भी लगा हुआ था, लिहाजा बाजार में भीड़भाड़ भी थी। हालांकि लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस दौरान कई गाड़ी और ठेलियों के साथ ही सब्जियां भी सड़क के साथ गड्ढे में नीचे चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और GHMC के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सड़क नाले के ऊपर बनाई गई थी। जिस समय ये हादसा हुआ, तब सड़क के ऊपर बाजार लगा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग यहां सब्जी खरीदने आते हैं। अचानक सड़क धंसने से लोग गड्ढे में गिर गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया। किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। लेकिन सब्जी विक्रेताओं को नुकसान जरूर हुआ है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश के साथ-साथ दहशत भी है। गोशामहल विधायक राजा सिंह ने इस पूरी घटना का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पुल का निर्माण 2009 में कांग्रेस के शासन में हुआ था। यह भ्रष्टाचार है, क्योंकि नाले पर पुल के निर्माण में खराब लोहे का इस्तेमाल किया गया है। वहीं शाहीनाथगंज पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। जिसमें एक व्यक्ति को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो