Imphal: जवान ने अपने 6 साथियों को गोली से भूना…फिर खुद भी मार ली गोली

January 24, 2024 by No Comments

Share News

Imphal: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस खबर से पूरा देश हैरान है. इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि, असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

इस सम्बंध में मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। इसी के साथ ये भी कहा गया है कि, तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बतायी गई है। फिलहाल इस घटना का वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है. इस बारे में जवानों के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है.