Lucknow: व्यक्ति असफल कब होता है…? छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने दिया सफलता का मूलमंत्र-Video
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आईसीएसई व आईएससी के 10 नेशनल टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया. इसी के साथ ही यूपी और सीबीएसई बोर्ड के भी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मूलमंत्र दिया.
उन्होंने कहा कि व्यक्ति कब असफल होता है, जब वह अति आत्मविश्वास में रहता है और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करता है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि शॉर्टकट का मार्ग हमेशा कुछ दूरी तक आपके लिए सहायक हो सकता है लेकिन एक लंबी दूरी तय करने के लिए आपको सही रास्ता ही अपनाना पड़ेगा. इस दौरान छात्र सीएम योगी से मिलकर अति उत्साहित दिखे.
व्यक्ति असफल कब होता है,
जब वह अति आत्मविश्वास में रहता है और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करता है… pic.twitter.com/qUl8aeHNvY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 1, 2026
सीएमएस के ये छात्र हुए सम्मानित
सीएमएस के आईसीएसई (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षा के नेशनल टॉपर वैवस्वत नारायण दुबे (99.80 प्रतिशत), द्वितीय नेशनल टॉपर जहरा फातिमा व अनय अग्रवाल (99.60 प्रतिशत) एवं तृतीय नेशनल टॉपर अफशान अहमद, दिव्यांश कुशवाहा एवं फरहीन खान (99.40 प्रतिशत) के साथ ही आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा की द्वितीय नेशनल टॉपर ओशीन अग्रवाल, संस्कृति चंदेल, जैनब फातिमा एवं छवि मिश्रा (99.75 प्रतिशत) शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डों के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सम्मानित होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
‘सा विद्या या विमुक्तये’
दुनिया की सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर भारत की पहचान रही है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं… pic.twitter.com/yJZtZQZMCx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 1, 2026
विदित हो कि इस वर्ष आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सीएमएस छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराते हुए पूरे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष सीएमएस के 3709 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है जबकि 62 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इन सभी 62 छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा 28 लाख रूपयों के नगर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है
शॉर्टकट का मार्ग हमेशा कुछ दूरी तक आपके लिए सहायक हो सकता है,
एक लंबी दूरी तय करने के लिए आपको सही रास्ता अपनाना पड़ेगा… pic.twitter.com/pcJCW2cdjo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 1, 2026
ये भी पढ़ें-सूर्या का हत्यारा असद एनकाउंटर में ढेर…अब्बू ने कहा था आज खत्म कर दे इसकी कहानी; फरहान का बड़ा खुलासा -Video