Independence Day 2023: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने उल्टा फहरा दिया तिरंगा, रिपोर्ट दर्ज, वायरल हुआ वीडियो

August 16, 2023 by No Comments

Share News

Independence Day 2023: 15 अगस्त को देश भर में भारत का स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर कुछ एक जगहों से उल्टा तिरंगा ध्वज फहराने की भी खबर सामने आई है. गुवाहाटी से खबर सामने आ रही है कि, यहां पार्टी मुख्यालय पर कथित तौर पर तिरंगे को उल्टा फहराया गया है. इसके आरोप में असम भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भावेश कलिता पर देश द्रोह गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इसी के साथ मंगलवार शाम को नगांव सदर पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई है. जानकारी सामने आ रही है कि जब उल्टा तिरंगा फहराने की बात कही गई तो फिर उसे ठीक किया गया.

यहां देखें वीडियो