वर्दी में महिला दारोगा ने किया डांस…सस्पेंड-Video

August 16, 2026 by No Comments

Share News

Independence Day: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिसकर्मी के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी देशभक्ति गाने पर डांस कर रहे हैं. यह वीडियो मेरठ के फलावदा थाने से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्दी में डांस करने पर महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला दारोगा के साथ ही कई और पुलिसकर्मी डांस करते हुए दिख रहे हैं. तो वहीं महिला दारोगा पर कार्रवाई किए जाने के कारण पुलिसकर्मियों में नाराजगी है और उन्होंने इसे अफसरों की दोहरी नीति बताया है. फिलहाल SP क्राइम ने सीओ ऑफिस को प्रकरण की जांच सौंपी है.

इस सम्बंध में एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किए जाने पर ये कार्रवाई की गई है. जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-महिला पुलिसकर्मी ने हाईवे पर गाड़ी रोक कर किया डांस…Video वायरल